जनआशीर्वाद यात्रा से कार्यकर्ताओं में आया नया जोश, उपचुनावों की तैयारियों में जुटी पार्टी: कश्यप

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा में मिले अपार जनसमर्थन के बाद पार्टी ने अब उपचुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस यात्रा से पार्टी के कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह पैदा हुआ है जो आगामी चुनाव में भाजपा के लिए संजीवनी का काम करेगी।

सुरेश कश्यप ने शिमला में कहा कि जनआशीर्वाद यात्रा पूरे प्रदेश में चली जिसमे लोगों ने बढ़ चढ़ कर अपना आशीर्वाद दिया। इसका यात्रा का उद्देश्य मोदी सरकार की नीतियों को आम जनता तक पहुंचान था। इस यात्रा में 630 किलोमीटर का सफर किया गया। 1 लाख से ज्यादा लोगों से सम्पर्क साधा गया। 22 जनसभाएं इस दौरान की गई। इस यात्रा को सभी का समर्थन मिला है। कोविड काल में लोग घरों से बाहर निकले और नया मनोबल प्राप्त किया।

उन्होंने कहा कि हिमाचल का सौभाग्य है कि अनुराग ठाकुर मोदी कैबिनेट में महत्त्वपूर्ण स्थान मिला। कश्यप ने कहा कि इस यात्रा में बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व मौजूद रहा। आने वाले समय मे पार्टी को इसका फायदा होगा। उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह स्वास्थ्य खराब होने के कारण यात्रा में शामिल नहीं हो पाए। उनके पुत्र इसमे शामिल हुए।

कश्यप ने कहा कि उपचुनाव को लेकर बीजेपी तैयार है। अर्की में बीजेपी के अंदर टिकट को लेकर चल रही खींचतान पर उन्होंने कहा कि जब तक टिकट फाइनल नहीं होता तब तक सभी दावेदारी पेश कर सकते हैं। टिकट मिलने पर सभी एकजुट होकर पार्टी की जीत के लिए काम करेंगे।

Samachar First

Recent Posts

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

9 hours ago

हिमाचल में कांस्टेबल भर्ती: निगेटिव मार्किंग के साथ फिजिकल और लिखित परीक्षा में कड़ी शर्तें, विस्‍तार से जानें

Himachal:  हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…

9 hours ago

हिमाचल प्रदेश में तीन हादसों में दो की मौत, दो घायल

मंडी में करंट लगने से युवक की मौत कुल्लू में वोल्वो बस और कार की…

9 hours ago

Dharamshala News: महिला वर्ग में साधना व पुरुष वर्ग में अनीश रहे पहले स्थान पर

Mini Marathon Held in Dharamshala: वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत आज रविवार को धर्मशाला में…

10 hours ago

Mandi News: पुरुष वर्ग में बल्ह के 23 वर्षीय आशुतोष ने 18 मिनट में मैराथन पूरी कर बनाया रिकॉर्ड

Mini Marathon Mandi: वन विभाग द्वारा 73वें वन्य सप्ताह के अंतर्गत रविवार को एक…

12 hours ago

Hamirpur News: आयुर्वेदिक अस्पताल में जल्द शुरू होगी टेलीमेडिसिन ओपीडी, मरीजों को घर बैठे मिलेगी चिकित्सा सुविधा

Ayurvedic hospital telemedicine services: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में जल्द ही टेलीमेडिसिन ओपीडी की…

12 hours ago