Follow Us:

जयराम ठाकुर होंगे हिमाचल के सीएम, थोड़ी देर बाद हो सकता है ऐलान

समाचार फर्स्ट |

13वीं विधानसभा के चुनाव में बीजेपी को मिले आपार बहुमत और प्रेम कुमार धूमल की हार के बाद 'किसे सीएम बनाएं' का सस्पेंस खत्म हो गया है। मंडी जिला से जयराम ठाकुर को हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया है औऱ लगभग 1 हफ्ते से सीएम बनाने में मचे घमासान को विराम लग गया। शिमला के पीटरहॉफ में चली बैठक में जयराम ठाकुर को सीएम की गद्दी मिल गई है।

ये पढ़ें:- जयराम ठाकुर बने मुख्यमंत्री, लगी फाइनल मुहर

जानिएं कौन है जयराम ठाकुर

  • 6 जनवरी, 1965 को जन्मे जयराम ठाकुर का जीवन प्रारंभ संघर्षमयी रहा है।
  • घरेलू परिस्थितियां अनुकूल न होने के बावजूद जैसे कैसे प्रारंभिक शिक्षा के पश्चात कालेज में दाखिला लिया।
  • ABVP से छात्र राजनीति में आए और पूरी निष्ठा के साथ संगठन की सेवा की।
  • 1986 में  ABVP की प्रदेश इकाई में संयुक्त सचिव बने.
  • 1989 से 93 तक ABVP की जम्मू कश्मीर इकाई में संगठन सचिव रहे।
  • 1993 से 95 तक वह भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव प्रदेश अध्यक्ष भी रहे।
  • 2000 से 2003 तक वह जिला अध्यक्ष रहे और  2003 से 2005 तक भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे।
  • 2006 में जयराम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने।
  • 1998 में वह पहली बार चच्योट विस क्षेत्र से विधायक चुने गए और इसके बाद 2003 तथा 2007 में चच्योट विस से लगातार जीत हासिल करते रहे।
  • 2007 में उन्होंने भाजपा के अध्यक्ष के चुनावों में जीत दर्ज न करने मिथक को तोड़ते हुए लगातार तीसरी जीत हासिल की।
  • डिलिमिटेशन के बाद उन्होंने 2012 में सराज हलके से चुनाव लड़ा तथा कांग्रेस की तारा ठाकुर को 5752 मतों से पराजित किया।
  • 2017 में कांग्रेस के चेत राम को 11254 मतों से हराया।

अब तक रहे मुख्यमंत्री

पहले भी रहे हैं महत्वपूर्ण पदों पर

जय राम ठाकुर एक बार सराज मंडल भाजपा के अध्यक्ष, एक बार प्रदेशाध्यक्ष, राज्य खाद्य आपूति बोर्ड के उपाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। जब जय राम ठाकुर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष थे तो भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई थी। जय राम ठाकुर ने उस दौरान सभी नेताओं पर अपनी जबरदस्त पकड़ बनाकर रखी थी और पार्टी को एकजुट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।