पॉलिटिक्स

सिर्फ 1 साल मौका दे जनता, काम पसंद न आए तो खुद फैसला करें: चेतन बरागटा

अपने पिता के कामों को पूरा करने के लिए मुझे सिर्फ एक साल का मौका जनता से चाहिए। 2022 के विधानसभा चुनाव में मैं अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच फिर से आउंगा। अगर मेरा काम पसंद न आए तो फैसला आपके हाथ में रहेगा। यह बात जुब्बल कोटखाई से निर्दलीय प्रत्याशी चेतन बरागटा ने चुनाव प्रचार के दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए कही।

बरागटा ने कहा कि वीरभद्र सिंह हमेशा से मेरे रोल मॉडल रहे हैं। मेरे पिता नरेंदर बरागटा ने भी अपने राजनीतिक जीवन में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बहुत कुछ सीखा। मैं भी उन्हीं के दिखाए पदचिन्हों पर चल रहा हूँ। कांग्रेस और भाजपा दो राष्ट्रीय स्तरीय दल हैं। इन चुनावों मे दोनों दलों का निशाना एक दूसरे पर होना चाहिए था, लेकिन दोनों दलों के नेता मिलकर सिर्फ मुझे ही टारगेट कर रहे हैं। इससे मैं भी काफ़ी हैरान हूं। जो षड्यंत्र मेरे साथ किया गया। जुब्बल नावर कोटखाई की जनता की भावनाओं के साथ जो खिलवाड़ किया गया, उसका पुरा हिसाब जनता चुनाव मे देगी।

चेतन ने कहा कि एक साल के कार्यकाल में मैं क्या काम करूंगा। बागवानी के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए एक वीजन डॉक्यूमेंट मैं जनता के सामने रखूंगा। कुछ ऐसे कार्य थे जो पिता नरेंदर बरागटा करना चाहते थे, उन्हें पूरा करने का काम किया जाएगा, जिसके लिए मुझे जनता के समर्थन की जरूरत है।

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

11 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

11 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

11 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

11 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

11 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

11 hours ago