<p>हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटलों को बेचने पर भाजपा सरकार को घेरा है। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अभी निगम के होटलों को बेचना शुरू किया, आने वाले समय में किसानों की जमीनें कौड़ियों के भाव चहेतों को बेची जाएंगी। सुक्खू ने सवाल उठाया कि अगर सीएम जयराम ठाकुर को होटल बेचने का निर्णय लिए जाने की जानकारी नहीं है तो फिर सरकार कौन चला रहा है। क्या उनसे ऊपर कोई सुपर सीएम भी है, जिसके इशारे पर यह निर्णय हुआ है। विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है, सरकार होटल बेचने को लेकर सदन में वक्तव्य दे। आखिर किस मजबूरी में यह निर्णय लिया गया है।</p>
<p>सुक्खू ने कहा कि निगम का ही 100 बीघा में स्थित वाइल्ड फ्लावर हाल होटल 99 साल की लीज पर देने के बाद 50 लाख के मुनाफे में आ गया है। सरकार को निगम के होटलों को बेचने के बजाए फायदे में लाने की नीति बनानी चाहिए थी। नए होटल स्थापित किए जाते। सूक्खू का कहना है कि विनिवेश के किसी भी फैसले को कैबिनेट मंजूरी देती है। वह जानना चाहते हैं कि क्या होटलों को बेचने का प्रस्ताव कैबिनेट बैठक में लाया गया था। अगर ऐसा नहीं है तो प्रदेश सरकार में सब ठीक नहीं चल रहा है। यह बात एक बार फिर साबित हो गई है कि भाजपा सरकार हिमाचल के हितों को बेचने में भी पीछे नहीं रहने वाली है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(4432).jpeg” style=”height:679px; width:540px” /></p>
Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…
Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…
Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…
Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…
Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…
International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…