कांगड़ा: देहरा में CM ने ठोका मिशन रिपीट का दावा, बस किराया बढ़ोतरी पर दिया ये जबाव

<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांगड़ा प्रवास के दूसरे दिन आज देहरा विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। यहां संगठनात्मक जिला के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में बीजेपी सरकार के मिशन रिपीट को सुनिश्चित बनाने के लिए सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेंल आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता भाग्यशाली हैं कि वे विश्व की सबसे बड़े राजनीतिक दल से जुड़े हैं। पार्टी कार्यकर्ता संगठित होकर कार्य करें क्योंकि चुनाव में किसी भी राजनीतिक दल की जीत पार्टी कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम और प्रतिबद्धता पर निर्भर करती है।</p>

<p>वहीं, विपक्ष पर हमला बोलेत हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बस किरायों में वृद्धि पर विपक्ष काफी शोर-शराबा कर रहा है, लेकिन विपक्ष को यह मालूम होना चाहिए कि कोविड-19 महामारी के कारण प्रदेश को 30 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। इस संकट का सामना करने में सरकार को मजबूरी में बस किराए में वृद्धि करने का फैसला लेना पड़ा। उन्होंने हैरानी जताई कि विपक्ष के नेता कोरोना महामारी का भी राजनीतिकरण कर रहे हैं, लेकिन इसका उन्हें कोई लाभ नहीं होने वाला।</p>

<p>मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित बना रही है कि कोरोना महामारी के कारण प्रदेश में विकास की गति बाधित न हो। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि विभिन्न विभागों में बिना खर्च की गई धनराशि को चिन्हित करें ताकि इसका उपयोग विकासात्मक कार्यों के लिए किया जा सके। सरकार विकास कार्यों की लगातार निगरानी कर रही है ताकि सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार के उपायों और प्रयासों को प्रधानमंत्री ने भी सराहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए समय रहते प्रभावी कदम उठाए और देश में आज अन्य विकसित देशों की तुलना में इस वायरस के कारण होने वाली मृत्यु की दर काफी कम है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

18 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

18 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

19 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

19 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

19 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

2 days ago