Follow Us:

कांगड़ा: जयसिंहपुर में बीजेपी मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन

नवनीत बत्ता |

जयसिंहपुर में बीजेपी मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन कर राम रतन शर्मा को मंडल अध्यक्ष चुना गया है। जयसिंहपुर में आयोजित बीजेपी मंडल की बैठक में चुनाव प्रभारी कुशल ठाकुर के नेतृत्व में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद सौंप गया। इसके अतिरिक्त डॉ अश्वनी शर्मा को स्टेट डेलीगेट, महिंद्र डढवाल, विनोद शर्मा को डिस्ट्रिक्ट डेलीगेट के  रूप में चुना गया है। इसके अतिरिक्त बीजेपी जयसिंहपुर मंडल में 50 अन्य कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव चयन भी किया गया।

नवनियुक्त अध्यक्ष राम रत्न शर्मा ने सर्व सम्मति से उन्हें अध्यक्ष चुनने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया । उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर में बीजेपी को मजबूत करना तथा केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचना उनका लक्ष्य रहेगा ।