कर्नाटक चुनाव परिणाम LIVE: रुझानों में BJP बहुमत के करीब, कांग्रेस को झटका

<p>कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों में से 222 सीटों के लिए 12 मई को हुई वोटिंग के नतीजे आना शुरू हो गए है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। लेकिन जैसे-जैसे नतीजे आने लगे बीजेपी ने कांग्रेस को पछाड़कर 100 सीटों का आकंड़ा छू लिया है। जबकि कांग्रेस का प्रदर्शन पिछले चुनाव की तुलना में बेहतर नहीं रहा है।</p>

<p>222 में से 211 सीटों के रुझानों में कांग्रेस 65 और बीजेपी 102 सीटों पर आगे चल रही है। जेडीएस 42 पर आगे है। 2 सीट पर अन्य प्रत्याशी आगे हैं। चामुंडेश्वरी सीट से सीएम सिद्धारमैया 8 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। बादामी सीट से भी सिद्धारमैया पीछे चल रहे हैं। वरुणा सीट से सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र आगे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों में बीजेपी को 42.3 प्रतिशत वोट मिले है. वहीं कांग्रेस को 38 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए हैं।</p>

<p>वहीं, जेडीएस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए। 41 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। राज्य में मतगणना के लिए 282 केंद्र बनाए गए है। शुरुआती रुझान लगातार आ रहे हैं। यहां 72.5 फीसदी मतदान हुआ था। अलग-अलग विधानसभा के परिणामों के नतीजे हम आपको देते रहेंगे।</p>

<p>राज्य में किसी भी पार्टी को विधानसभा में बहुमत के लिए 113 सीटों की जरूरत होगी। जेडीएस को इन चुनावों का गेम चेंजर माना जा रहा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

9 mins ago

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

14 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

15 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

15 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

15 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

16 hours ago