Follow Us:

टिकट आवंटन को लेकर कश्यप ने किया खुलासा, कही बड़ी बात

पी.चंद |

हिमाचल प्रदेश में होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। हिमाचल में एक लोकसभा और 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। उपचुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा उपचुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है। इन चुनावों के लिए पार्टी ने पहले से ही तैयारी कर ली है। चुनावों को लेकर कई बैठकें हो चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि मंडी, फतेहपुर, अर्की और जुब्बल कोटखाई उपचुनावों के संगठन की ओर से प्रभारी, सह प्रभारी एवं समन्वयक की नियुक्ति हो चुके हैं। जल्द ही चुनावों को लेकर सभी समितियों का गठन कर दिया जाएगा। इसके बाद प्रत्याशीयों की भी घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव समिति की बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय बार्ड नामों की घोषणा करेगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी बातें ध्यान में रखते हुए जिताऊ प्रत्याशीयों का ही चयन किया जाएगा। हमारे पास एसे काफी लोग हैं जो जीतने की क्षमता रखते हैं। घोषणा के बाद सभी कार्यकर्ता साथ लगेंगे और जिसको टिकट मिलेगी उसे जिताएंगे। आज से ही हम चुनावों के लिए जुट गए हैं और सभी चारों सीटों पर जीत दर्ज करगे। उन्होंने कहा की केंद्र में नरेद्र मोदी सरकार और प्रदेश में जयराम सरकार की अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। भाजपा मज़बूत एवं सशक्त राजनीति दल है, इन चुनावों में हमारी जीत निश्चित है।