कांग्रेस के आरोपों पर कश्यप का पलटवार, बोले- बौखलाहट में आकर बयानबाजी कर रहे कांग्रेस नेता

<p>बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कांग्रेस के बयान पर पलटवार किया है। कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य नेता बौखलाहट में आकर बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पालमपुर और सोलन नगर निगम में जीतकर उनको लग रहा है कि हिमाचल प्रदेश में उन्होंने राजनीतिक बदलाव कर दिया है पर उनकी गलतफहमी जल्द ही दूर हो जाएगी जब फतेहपुर विधानसभा उपचुनाव एवं मंडी लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस को कड़ी हार का सामना करना पड़ेगा।</p>

<p>उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम चुनावो में जिस प्रकार से कार्य किया वह सराहनीय है। भाजपा एवं सरकार ने इन चुनावों में किसी भी प्रकार के बल का प्रयोग नहीं किया अपितु कांग्रेस के नेताओं में अंतर्कलह इतनी है कि कांग्रेस के जीते हुए पार्षद स्वयं भाजपा के संपर्क में रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को वर्तमान भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की कार्यप्रणाली से डर लगना शुरू हो गया है जिसके कारण वह मुख्यमंत्री के खिलाफ तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे हैं। जहां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर को अपने शब्दों पर संयम रखना चाहिए। प्रदेश सरकार ने जिस प्रकार से पिछले 3 वर्ष में कार्य किया है वह सराहनीय है जिसमें हर वर्ग का ख्याल रखा गया है और प्रदेश सरकार पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लग पाया है।&nbsp;</p>

<p>भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जिन आरोपों की बात कांग्रेस के नेता कर रहे हैं वह मनगढ़ंत है। कांग्रेस राज में न तो इस सरकार ने प्रदेश का कोई विकास किया और न ही जनता की समस्याओं का समाधान । पिछली कांग्रेस सरकार में ऐसा नहीं लगा कि प्रदेश में कोई सरकार भी है बल्कि ऐसा लगा कि प्रदेश में माफिया राज है, क्योंकि कांग्रेस सरकार में वन माफिया, खनन माफिया , ड्रग माफिया , भू – माफिया , शराब माफिया व तबादला माफिया लगातार हावी रहा था । हिमाचल प्रदेश के कई नेताओं ने अपना कार्यकाल में अपने ऊपर लगे आय से अधिक सम्पति व भ्रष्टाचार के मामलो में से बचने का प्रबन्ध करने में ही बिता दिए । मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों , विधायकों व बोर्ड , निगमो के अध्यक्षों , उपाध्यक्षों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने से &quot; अलीबाबा और चालीस चोर &quot; वाली कहानी चरितार्थ हो रही थी। कुल मिलाकर जब जब कांग्रेस सरकार आयी है वह हर मोर्चे पर पूर्णरूप से विफल साबित हुई है और हिमाचल प्रदेश की जनता के हितों की रक्षा करने में नाकाम रही है ।<br />
&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

मुश्किल में हिमाचल की जनता: बिजली-पानी के बाद अब केंद्र ने की सस्ते राशन में कटौती

  Shimla: एक तरफ जहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार बिजली की दरें बढ़ाकर और ग्रामीण…

3 hours ago

आज का राशिफल: 24 सितंबर 2024, जानें आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन अच्छा…

4 hours ago

धर्मशाला में 29 से वन विभाग की राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स और ड्यूटी मीट

  सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन Dharamshala: जिला मुख्यालय धर्मशाला में 25वीं स्टेट लेवल…

4 hours ago

ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट में बड़ा घोटाला, विक्रम सिंह ठाकुर का बड़ा दावा

स्कैम की जांच करवाए, नहीं तो भाजपा करेगी बड़े आंदोलन का आगाज धर्मशाला। पूर्व उद्योग…

4 hours ago

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

19 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

19 hours ago