Follow Us:

मंडी जिला परिषद से कांग्रेस गायब, कौल सिंह की बेटी को BJP उम्मीदवार ने दी शिकस्त

समाचार फर्स्ट डेस्क |

मंडी जिला में लोकसभा चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। बल्ह क्षेत्र के कुम्मी वार्ड में बीजेपी की सरला देवी ने पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर की बेटी चंपा ठाकुर को 10 वोटों से हरा दिया।

गौरतलब है कि इससे पहले यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह की बेटी चंपा ठाकुर अध्यक्ष थीं। लेकिन, उनके खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव के बाद उन्हें अध्यक्ष पद से हटना पड़ा। जिला परिषद चुनावों में चंपा ठाकुर को महज 13 वोट मिले, जबकि बीजेपी प्रत्याशी सरला देवी के खाते में 23 वोट आए। सरला देवी ने इस जीत के लिए पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों का धन्यवाद और आभार जताया।

उधर, इस जीत से बीजेपी में उत्साह देखा जा रहा है। कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि इस जीत से कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं का अहंकार टूटा है। जीत के जश्न में कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर और ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा समेत जिला के सभी विधायक शामिल हुए।