मंडी जिला परिषद से कांग्रेस गायब, कौल सिंह की बेटी को BJP उम्मीदवार ने दी शिकस्त

<p>मंडी जिला में लोकसभा चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। बल्ह क्षेत्र के कुम्मी वार्ड में बीजेपी की सरला देवी ने पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर की बेटी चंपा ठाकुर को 10 वोटों से हरा दिया।</p>

<p>गौरतलब है कि इससे पहले यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह की बेटी चंपा ठाकुर अध्यक्ष थीं। लेकिन, उनके खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव के बाद उन्हें अध्यक्ष पद से हटना पड़ा। जिला परिषद चुनावों में चंपा ठाकुर को महज 13 वोट मिले, जबकि बीजेपी प्रत्याशी सरला देवी के खाते में 23 वोट आए। सरला देवी ने इस जीत के लिए पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों का धन्यवाद और आभार जताया।</p>

<p>उधर, इस जीत से बीजेपी में उत्साह देखा जा रहा है। कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि इस जीत से कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं का अहंकार टूटा है। जीत के जश्न में कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर और ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा समेत जिला के सभी विधायक शामिल हुए।</p>

Samachar First

Recent Posts

केजरीवाल ने Rss Chief को पत्र, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप

  New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

20 mins ago

कृषि कानून के बयान पर कंगना रनौत ने मानी गलती

  Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…

35 mins ago

कृषि कानून पर बयान देने पर कंगना रनौत ने किसानों से मांगी माफी , अपने शब्द लिए वापस

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…

41 mins ago

न्यायाधीश राजीव शकधर ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली

Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने  आज  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…

1 hour ago

विदेशी पैराग्‍लाइडरस के बिना बीड बिलिंग सूनी, अब दो अक्‍तूबर से आस

  मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्‍तक रोजाना मात्र 40…

1 hour ago

जानें, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

आज का राशिफल दिनांक: 25 सितम्बर 2024 मेष (Aries): आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती…

2 hours ago