हवा में बातें करके लोगों को गुमराह कर रहे CM जयराम: कौल सिंह ठाकुर

पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने शुक्रवार को कहा कि जय राम सरकार ने अपने 10 माह के कार्यकाल में ही प्रदेश को दिवालिया होने के कगार पर खड़ा कर दिया है। हर तीन माह में यह सरकार 500 करोड का कर्ज ले रही है। जिससे प्रदेश पर कर्ज का बौझ 50 हजार करोड के पार कर गया है। उन्होने कहा कि जयराम मात्र हवा में बातें करके लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। सड़कों की हालत दयनीय है। आज समाज का हर तबका इस सरकार से परेशान हैं। जयराम सरकार ने अपने छोटे से कार्यकाल में ही लोगों का विश्वास खो दिया है। 2 करोड़ युवाओं को रोजगार का वायदा झूठा साबित हुआ है।

हवा हवाई नेता हैं सांसद रामस्वरूप

उन्होने सांसद रामस्वरूप को हवा हवाई नेता बताया कहा कि सांसद महोदय पठानकोट से लेह तक रेल को पहुंचाने के लिये 18 हजार करोड स्वीकृत होने की बात कहते थे लेकिन रेल मंत्री सच्चाई बता कर चले गये। पर्यटन को विकसित करने के बडे़-बडे़ वादे किये गये लेकिन, प्रदेश को कुछ भी हासिल नहीं हुआ।

कालेधन को वापिस लाने की बातें साबित हुईं हवा

कौल सिंह ने कहा कि कालेधन को वापिस लाने की बातें हवाई साबित हुई है। लोगों के खाते तो इस सरकार ने खुलवा दिये लेकिन वह 15 लाख आज तक खाते में नहीं आये देश का चौकादार ने सामने नीरव मोदी, विजय मालया देश छोड कर भाग गये मोदी जी देखते रहे। अदानी, अम्बानी बैकों का करोडों दबा कर बैठे हैं और पीएम मोदी तमाशा देख रहे हैं। महज योजनाओं का नाम बदल कर अपनी पीठ थपथपाई जा रही है।

कांग्रेस ने रखी आधुनिक भारत की नींव

मोदी कहते हैं कि कांग्रेस ने 70 वर्ष में कुछ नहीं किया लेकिन, देश का नागरिक जानता है कि कांग्रेस ने आधुनिक भारत की नींव रखी है। आज देश को इस मुकाम पर पहुचाने में कांग्रेस का ही योगदान है। देश में बडे-बडे जहाज बन  रहे हैं तो एरोनेटिक्स कारखाने की नीवं कांग्रेस ने ही रखी है।

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

33 mins ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

44 mins ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

2 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

2 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

3 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

4 hours ago