पॉलिटिक्स

केजरीवाल भी कर लें मन की पूरी, हिमाचल की जनता कभी तीसरे विकल्प को स्थान नहीं देगी: CM

पी.चंद, शिमला।

पंजाब के बाद आम आदमी पार्टी अब हिमाचल में अपनी जड़ें मजबूत कर रही है। आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल खुद मंडी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले से चुनावी शंखनाद करने आ रहे हैं। 6 अप्रैल को अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मंडी में रोड शो करके कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।

वहीं, केजरीवाल के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि केजरीवाल अपने मन की पूरी कर लें, उनका भी कोई शिकवा नहीं रहना चाहिए। हिमाचल की जनता ने कभी भी तीसरे विकल्प को स्थान नहीं दिया है। आम आदमी पार्टी का भी हिमाचल में कोई अस्तित्व नहीं है। प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार रिपीट करेंगें।

हालांकि पंजाब में जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने हिमाचल में संगठन को बढ़ाने का काम शुरू किया है और दावा किया जा रहा है कि 25 हजार नए कार्यकर्ता बनाये जा चुके हैं। अरविंद केजरीवाल का मंडी रोड शो लोगो मे कितना असर करता है यह देखने वाली बात होगी।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

5 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

6 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

6 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

6 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

7 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

10 hours ago