Follow Us:

मानसून सत्र: पूर्व विधायक सदानंद और कोटरोपी हादसे के मृतकों के लिए रखा मौन

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र राष्ट्रगान के साथ शुरू हुआ। उसके बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने दिवगंत सदानंद चौहान की आत्मा की शांति के लिए शोकाद्गार प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि नाहन के पूर्व विधायक सदानंद चौहान का जन्म 1955 में नाहन में हुआ था, जिनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उसके बाद विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल ने भी उनके प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की।

विपक्ष के नेता ने मंडी में हुए भूस्खलन से हुई मौतों पर भी शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। बीजेपी नाहन के विधायक राजीव बिंदल ने भी सदानंद चौहान की आकस्मिक मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कैंसर रोग से पीड़ित सदानंद चौहान का पीजीआई में इलाज चल रहा था उसी दौरान उनकी ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई। इसके अलावा अन्य नेताओं ने भी सदानंद चौहान की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।

वहीं, जोगिंद्रनगर के विधायक गुलाब सिंह ठाकुर ने कहा कि कोटरूपी हादसे वाली जगह अभी भी मलबे में कुछ शव दबे हुए हैं, जिनके परिवार शव निकालने का इंतज़ार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसमें प्रसाशन की लापरवाही भी रही, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। आगे इस पर सतर्कता बरती जाए। इस मौके पर सदानंद चौहान और कोटरोपी हादसे के मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया।