मानसून सत्र: पूर्व विधायक सदानंद और कोटरोपी हादसे के मृतकों के लिए रखा मौन

<p>हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र राष्ट्रगान के साथ शुरू हुआ। उसके बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने दिवगंत सदानंद चौहान की आत्मा की शांति के लिए शोकाद्गार प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि नाहन के पूर्व विधायक सदानंद चौहान का जन्म 1955 में नाहन में हुआ था, जिनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उसके बाद विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल ने भी उनके प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की।</p>

<p>विपक्ष के नेता ने मंडी में हुए भूस्खलन से हुई मौतों पर भी शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। बीजेपी नाहन के विधायक राजीव बिंदल ने भी सदानंद चौहान की आकस्मिक मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कैंसर रोग से पीड़ित सदानंद चौहान का पीजीआई में इलाज चल रहा था उसी दौरान उनकी ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई। इसके अलावा अन्य नेताओं ने भी सदानंद चौहान की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।</p>

<p>वहीं, जोगिंद्रनगर के विधायक गुलाब सिंह ठाकुर ने कहा कि कोटरूपी हादसे वाली जगह अभी भी मलबे में कुछ शव दबे हुए हैं, जिनके परिवार शव निकालने का इंतज़ार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसमें प्रसाशन की लापरवाही भी रही, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। आगे इस पर सतर्कता बरती जाए। इस मौके पर सदानंद चौहान और कोटरोपी हादसे के मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया।</p>

Samachar First

Recent Posts

मंडी: वरूण वालिया ने रचा इतिहास, इंडोनेशिया में हुई फ्रेंच बॉक्सिंग में जीता कांस्य पदक

मंडी जिले की बल्ह घाटी के गांव मलवाणा वरूण वालिया ने इतिहास रचते हुए इंडोनेशिया…

26 mins ago

देश भर से आए गैर कृषक संगठनों ने सरोआ हैंडलूम परिसर का किया भ्रमण

मंडी: बैंक और रूरल डवलपमेंट ,बर्ड, और नाबार्ड के सौजन्य से देश भर से आए…

42 mins ago

मंडी: इंटेक ने 95 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

मंडी: भारतीय सांस्कृतिक निधि ,इटैंक ने मंडी में आयोजित एक विशेष समारोह में 95 साल…

44 mins ago

eKYC करवाने की अन्तिम तिथि बढ़ाई

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि…

47 mins ago

सारा मायका इक बराबर, देहरे दे विकास वास्ते देया वोट: कमलेश

मेरा कोई बिजनेस नी, मैं लोकां बिच ही रहना, तुहाड़े कम कराने शगुन दे रूप…

50 mins ago

प्रदेश ने एनईएसडीए में अनिवार्य 56 ई-सेवाओं की परिपूर्णता का लक्ष्य हासिल किया

डिजिटल तकनीक विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के डिजिटल तकनीक विभाग ने…

53 mins ago