Follow Us:

कपूर ने वीरभद्र सिंह पर बोला हमला, कहा- BJP नेताओं पर सोच -समझकर करें टिप्पणी

मनोज धीमान |

किशन कपूर ने बुधवार को धर्मशाला में एक  प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर साधा निशाना। कपूर ने कहा कि वीरभद्र सिंह बीजेपी के नेताओं पर कोई भी टिप्पणी करनी हो तो सोच समझ कर करें। कपूर ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं वह सुबह कुछ कहते हैं तो शाम को कुछ और कहते हैं।

 कपूर ने कहा कि वीरभद्र सिंह घटिया राजनीति पर उतर आये हैं। वह जातिगत आधार पर लोगों को जो बांटने का काम कर रहे हैं। ऐसा ना करें क्यूंकि वह 6 बार मुख्यमंत्री रहे हैं उन्हें छोटे हथकंडे अपनाना शोभा नहीं देता। वहीं उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने हिमाचल को बाटने और कांगड़ा के नेताओं को दबाने का काम किया। कपूर ने कहा बीजेपी के पास मुद्दें है और जयराम ठाकुर देश के दूसरे सबसे लोकप्रिय नेता हैं। कोंग्रेस बतायें की वह किन मुद्दों पर चुनाव लड़ रही हैं।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हड़बड़ाट है और सभी नेता अपनी जमीन तलाश रहे हैं।

कपूर ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहित्री को भी घेरते हुए कहा कि उन्हें कोई भी नेता प्रतिपक्ष मानने को तैयार नहीं। शान्ता कुमार को लेकर उनका बयान निंदा करने वाला है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ओबीसी वर्ग की याद चुनावों के दैरान ही आती है और आज तक कोई भी स्कूल या मार्ग का नाम कांग्रेस ने अपने ओबीसी नेताओं के नाम पर नहीं रखा। वीरभद्र जब मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने संसदीय का चुनाव लड़ा था और पूरी तरह हार गए थे। 2014 में उनकी पत्नी ने चुनाव लड़ा था और एक आम कार्यकर्त्ता रामस्वरूप ने उन्हें हरा दिया था।

सुखराम पर तंज कसते हुए कहा कि वह अपने आप को शतरंज के खिलाड़ी मानते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। उनका पोता चुनाव में पूरी तरह से हार जायेगा और सुखराम की राजनीति खत्म हो जायेगी।