खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने आज धर्मशाला में कहा कि कोंग्रेस बीजेपी सरकार के बजट को खराब बजट कह रही है। इसमें कांग्रेस अपनी नाकामी छुपाने के लिए इस तरह की बेतुकी बात कर रही है। कपूर ने कहा कि पूर्व की कोंग्रेस सरकार पांच साल तक भ्रष्टाचार में डूबी रही और साढ़े 46 हज़ार करोड़ के कर्जे में प्रदेश को डुबोया।

कोंग्रेस ने भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं लांघ दी थी और अब कुछ कोंग्रेसियों के भ्रष्टाचार चार की परतें खुल रही है वो धीरे धीरे सामने आएंगी। कांग्रेस ने आय़ के साधन बढ़ाने पर कोई ध्यान नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि केंद्र में जब कोंग्रेस की सरकार रही हो या प्रदेश में रही हो दोनों ही सरकारों ने प्रदेश के लोगों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि कोंग्रेस सरकार ने प्रदेश को दोनों हाथों से लूटा और सारा खजाना खाली कर दिया। उन्होंने कहा कि कोंग्रेस सरकार माफियाओं की सरकार थी और हर तरफ लूट मची थी। बीजेपी सरकार आने के बाद भ्रष्टाचार और माफियाओं पर अंकुश लगा है।

खाद्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जो बजट पेश किया है उसमें हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। खास कर युवाओं को रोजगार प्रदान करने और किसानों के हितों का ख्याल बजट में रखा गया है। इसके लिए बजट का प्रावधान भी किया गया है ताकि युवा खेती की तरफ मुड़ें और अपनी आजीविका कमा सकते हैं।

कपूर ने धर्मशाला पुलिस मैदान में हो रहे आईजी भवन निर्माण पर पल्ला झाड़ते हुए कहा कि सभी जानते हैं कि यह निर्माण किसके कार्यकाल में शुरू हुआ था। कपूर ने हिमाचल की पहली इलेक्ट्रिक टेक्सी को धर्मशाला से हरी झंडी दिखा कर रवांना भी किया।

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…