Follow Us:

बिलासपुर: पूर्व वीरभद्र सरकार की घोषणाएं लोगों को नही आ रही रास

समाचार फर्स्ट डेस्क |

पूर्व मुखयमंत्री सिंह सरकार की घोषणाएं लोगों को रास नही आ रही है। बिलासपुर में पूर्व मुखयमंत्री सिंह के  समय में लगाई गई शिलान्यास पट्टिका को तोड़ दिया गया है। इस हरकत से नाराज कांग्रेस के लोगों ने सरकार पर बदले की भावना से कार्य करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पट्टिका तोड़ने वाले लोगों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए प्रशासन से मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर समय पर शरारती तत्वों को नही पकड़ा गया तो आंदोलन किया जाएगा।
 कांग्रेसियों का कहना है कि शिलान्यास पट्टिका तोड़ने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई पट्टिकाएं तोड़ी गई हैं।  पूर्व सरकार की शिलान्यास पट्टिकाओं को तोड़ा जा रहा है। आज दिन तक शरारती तत्वों पर प्रशासन और सरकार लगाम लगाने में नाकाम रही है। उन्होंने प्रशासन से दोनों  पट्टिकाओं को फिर से स्थापित करने की मांग की है।
गौरतलब है कि 11 जुलाई 2016 को तत्कालीन मुखयमंत्री वीरभद्र सिंह ने लोक निर्माण विश्राम गृह में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया था।