Follow Us:

राहुल गांधी से मिले कुलदीप राठौर, प्रदेश की राजनीति पर हुई चर्चा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने आज नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से शिष्टाचार भेंट की

पी.चंद |

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने आज नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से शिष्टाचार भेंट की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में प्रवक्ता की जिम्मेवारी मिलने के बाद राहुल गांधी से उनकी यह पहली आधिकारिक मुलाकात थी। राहुल गांधी ने राठौर को नई जिम्मेवारी मिलने पर बधाई देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में अध्यक्ष के तौर उनके कार्यों की प्रसंसा की।

राठौर ने इस दौरान राहुल गांधी को प्रदेश की राजनीति से अवगत करवाते हुए उन्हें प्रदेश में सगंठन के पूर्व में किए गए सभी कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने पार्टी के कई महत्वपूर्ण मुद्दों से भी राहुल गांधी को अवगत करवाया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल विशेष तौर पर साथ थे।