कुल्लू: कांग्रेस नेता रेणुका ‘राम’ में शामिल, बिगाड़ सकती हैं कांग्रेस की गेम

कुल्लू में कांग्रेस नेता रेणुका डोगरा कांग्रेस का साथ छोड़ राष्ट्रीय आजाद मंच (राम) में शामिल हो गई हैं। उन्होंने रविवार को मीडिया के सामने कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। उनका कहना है कि उनके पिता चरण दास डोगरा और माता रमा डोगरा का कांग्रेस की मजबूती के लिए काफी सहयोग किया था। लेकिन, अब कांग्रेस लगातार उनकी अनदेखी कर रही है, जिससे वह पार्टी में घुटन महसूस कर रही हैं। इसके चलते उन्होंने कांग्रेस छोड़कर राष्ट्रीय आजाद मंच में शामिल होने का फैसला लिया है।

रेणुका डोगरा के इस ऐलान से कांग्रेस के भीतर खलबली मच गई है। क्योंकि, रेणुका डोगरा कुल्लू के नेउली वार्ड से पंचायत समिति सदस्य हैं और रेणुका की इस वार्ड में महिलाओं और युवाओं में अच्छी खासी पकड़ है। इसके अलावा कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के अन्य क्षेत्रों में भी रेणुका डोगरा का अच्छा खासा प्रभाव माना जा रहा है। ऐसे में रेणुका

डोगरा कुल्लू में आने वाले चुनावों में कांग्रेस का खेल बिगाड़ने के साथ-साथ बीजेपी को भी मुश्किल में डाल सकती हैं।

जिस मुद्दे को लेकर हम चले हैं, उससे खत्म हो जाएगा भ्रष्टाचार: सत्यव्रत

राष्ट्रीय आजाद मंच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यव्रत भारतीय ने कहा कि उनकी पार्टी का गठन भले ही हाल ही में हुआ है, लेकिन प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्र से पार्टी अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारेगी और प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि जिस मुद्दे और उद्देश्य को लेकर वे चले हैं उससे प्रदेश में ही नहीं देश में भ्रष्टाचार दो दिनों बाद ही खत्म होना शुरू हो जाएगा। अगर कानून में ऐसा प्रावधान किया जाए जो भ्रष्टाचार करता है, उसे फांसी की सजा सुनाई जाए तो किसी भी तरह का भ्रष्टाचार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए राजनीतिक क्षमता का होना जरूरी है।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

4 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

5 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

5 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

7 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

7 hours ago