कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लालजी देशाई ने हिमाचल कांग्रेस सेवादल की कार्यकारणी का किया पुनर्गठन

जिला कांगड़ा – मण्डी के संगठनात्मक जिलों को समाप्त करके कांगड़ा और मण्डी जिला में समावेशित करने के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के सचिव एवं हिमाचल के प्रभारी राम विलास रावत की संस्तुति पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लालजी देसाई जी ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल की प्रदेश कार्यकारणी के पुनर्गठन को स्वीकृति प्रदान कर दी है। प्रदेश कार्यकारणी में पूर्व में नियुक्त उपाध्यक्ष और महासचिव यथावत बने रहेंगे। जबकि संगठन के नये प्रारुप के तहत प्रत्येक जिला से एक सचिव तथा एक संयुक्त सचिव को नियुक्ति दी गई है।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि रंजन भारद्वाज को संजय ठाकुर के स्थान पर हिमाचल प्रदेष कांग्रेस सेवादल का कोशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होने जानकारी देते हुये कहा कि पुर्नगठन में जिला षिमला से भुमि देव शर्मा, मण्डी से डा. विजय कपिल, बिलासपुर से केप्टन दलीप कटोच, ऊना से सोहराब कालिया, मण्डी से दीना नाथ भण्डारी, शिमला शहरी से राजेन्द्र शर्मा, चम्बा से विजय कुमार, हमीरपुर से मदन लाल कौंडल, सोलन से सुरेन्द्र वर्मा, कुल्लू से थरवन पालसरा, सिरमौर से संदीप बतरा किननौर से तारा मायान तथा कांगड़ा से परशोतम प्रकाश को सचिव बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेष संयक्त सचिवों में जिला मण्डी से रविन्दर पाल ठाकुर, शिमला से अजय शर्मा, कांगड़ा से त्रिलोक चंद, कुल्लू से राजेश शर्मा, कांगड़ा से वासु सोनी, बिलासपुर से बिरेन्दर ठाकुर, शिमला से सुन्दर बाला, ऊना से राकेश  कुमार, किन्नौर से राकेश  नेगी, सोलन से आशा गुप्ता, चम्बा से कान्ता देवी, लाहुल स्पिति से सुनिल शर्मा तथा जिला हमीरपुर से संगीता देवी को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

नुरपुर कांगड़ा से आचार्य हरबंस लाल को कार्डिनेटर कम्युनिकेशन तथा सोलन से रमेश ठाकुर, बिलासपुर से गुरदास सुमन, मण्डी से महेन्द्र ठाकुर तथा शिमला से भुपेन्दर सिंददू को प्रदेश कांग्रेस सेवादल को संयुक्त कार्डिनेटर कम्युनिकेशन नियुक्त किया गया है। धर्मशाला के विक्रमजीत शर्मा को सोशल मीडिया का प्रदेश संयोजक तथा चिंत राम धीमान,  संजय कालिया को संयुक्त कार्डिनेटर सोशल मीडिया बनाया गया है। पवन चौधरी प्रदेश ध्वज प्रभारी के पद पर बने रहेगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संजय ठाकुर को रमेश ठाकुर के स्थान पर जिला सोलन का अध्यक्ष तथा जितेन्दर राणा (जुगना) को शिमला शहरी कांग्रेस सेवादल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उपरोक्त नियुक्तियां तत्काल प्रभावी होगी।

अनुराग शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा गुजरात में साबरमती आश्रम से दांडी तक 12 मार्च से प्रारम्भ की जा रही गांधी संदेश यात्रा में अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष लालजी देसाई के निर्देशानुसार कांग्रेस सेवादल के सभी पदाधिकारियों को भाग लेना अनिवर्या है।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के सभी पदाधिकारियों को 11 मार्च की सांय तक सेवादल की पूर्ण गणवेश सहित अहमदाबाद पंहुचने को कहा है। इसके अलावा  जिला अध्यक्षों सहित महिला सेवादल एवं यंगबिग्रेड के अध्यक्षों से अनुरोध किया है कि वे भी अपने साथ सेवादल 20-20 लोगों सहित  11 मार्च 2020 की सांय तक सेवादल की पूर्ण गणवेश में अहमदाबाद अवश्य पंहुच जाने चाहिए।

Samachar First

Recent Posts

लाहौल स्पीति में ताजा बर्फबारी, अक्टूबर में 96% कम बारिश ने बढ़ाई चिंता

Snowfall in Lahaul-Spiti: हिमाचल प्रदेश के दूरस्थ जिले लाहौल स्पीति के रोहतांग दर्रे के पास…

30 mins ago

अमेरिकी अदालत में रॉ अधिकारी पर सिख अलगाववादी पन्‍नू की हत्या की साजिश का आरोप

Sikh separatist murder conspiracy: अमेरिका में एक भारतीय रॉ अधिकारी पर सिख अलगाववादी नेता गुरपतवंत…

2 hours ago

प्रदेश में सस्ते राशन डिपो का सोशल रिव्यू शुरू, कार्डधारकों की शिकायतें सरकार को भेजी जाएंगी

प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी कार्डधारकों की शिकायत और सुझाव पधर से शुरूआत,  सुरजीत सिंह…

2 hours ago

राशिफल: 18 अक्टूबर 2024, आज किस राशि को मिलेगा किस्मत का साथ?

आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, जबकि कुछ जातकों…

3 hours ago

करवा चौथ 2024: जानें व्रत की सही तिथि और चंद्रोदय का समय

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ  इस वर्ष 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जब विवाहित महिलाएं…

3 hours ago

लेक्चरर के घर से 14 तोले सोने के गहने और 80 हजार की चोरी

Badsar burglary incidents: उपमंडल बड़सर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की घटनाएँ तेजी से बढ़…

14 hours ago