पॉलिटिक्स

BJP-कांग्रेस में गुटबाजी से परेशान नेताओं को AAP के तौर पर मिला विकल्प: अजय दत्त शर्मा

जसबीर कुमार, हमीरपुर।

दिल्ली में AAP के विधायक और हिमाचल चुनाव के सह प्रभारी अजय दत्त शर्मा हमीरपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों पार्टियों में गुटबाजी चल रही है। इस गुटबाजी से नेता काफी परेशान हैं। ऐसे निराश और हताश नेताओं को विकल्प के तौर पर AAP मिल गई है। यही वजह है कि बहुत से नेता अपनी पार्टियों को छोड़ AAP में शामिल हो रहे हैं।

हिमाचल सह चुनाव प्रभारी अजय दत्त शर्मा ने कहा कि दिल्ली में AAP ने कर्जा भी खत्म कर दिया है और दिल्ली में लोगों को हर प्रकार की सहूलियतें दी हैं। उन्होंने कहा कि बजट को इमानदारी से लेागों पर खर्च किया जा रहा है। बाकी प्रदेशों की सरकारें लोगों के अधिकारों को मार कर भ्रष्टाचार कर रही हैं जिसके चलते लोग अब AAP को पंसद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर AAP का मॉडल खराब है तो जयराम ठाकुर ने हिमाचल में क्यों इसकी नकल मारकर अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

अजय दत्त शर्मा ने कहा कि पंजाब के अंदर हो रहे खराब माहौल को लेकर बीजेपी अकाली दल और कांग्रेस के लोगों ने सबकुछ किया है। उन्होंने कहा कि साजिशें करने में बीजेपी और कांग्रेस माहिर है और AAP शांतिप्रिय ढंग से काम कर रही है। पंजाब में मुख्यंमंत्री के द्वारा बढ़िया काम किया जा रहा है जिससे पंजाब में भ्रष्टाचार भी जीरो पर पहुंचा दिया है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

17 mins ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

32 mins ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

44 mins ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

57 mins ago

6 करोड़ से होगा रैत – कोहला सड़क का स्तरौन्नयन,12 हजार आबादी होगी लाभाविंत

केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण   Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…

2 hours ago

हमीरपुर की ब्रोकली और गोभी कांगड़ा के किसानों को करेगी मालामाल

  हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…

2 hours ago