CM कांग्रेस की चिंता छोड़ अपनी पार्टी पर दें ध्यान, बीजेपी की गुटबाजी है जग जाहिर: राठौर

<p>हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त की है जिससे उन्होंने प्रदेश कांग्रेस पर विपरीत टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि उन्हें अपनी पार्टी भाजपा की चिंता करनी चाहिए, न कि कांग्रेस की। राठौर ने कहा है कि मुख्यमंत्री स्वंय पूरी सरकार के साथ एक हफ्ते से अधिक समय तक दिल्ली चुनाव में डटे रहें। बाबजूद इसके उनकी पार्टी को करारी हार का मुंह देखना पड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपनी पूरी केंद्र की सरकार भाजपा के कई मुख्यमंत्री सहित पूरे नेता इन चुनावों में लगाये, फिर भी वह अपनी पार्टी सरकार दिल्ली में नही बना पाए।</p>

<p>राठौर ने कहा है कि इस समय भाजपा अपने को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करती है। दिल्ली में ही वह अपने सदस्यों की संख्या 65 लाख से ऊपर बताती है। भाजपा के झूठ और फर्जी आंकड़े का सबूत सामने आ गया है कि उसे दिल्ली में केवल 35 लाख के आसपास ही वोट मिले। ऐसे में शेष 30 लाख के भाजपा के कथित सदस्य कहा गायब हो गए। भाजपा के झूठे दाबे की पूरी पोल खुल गई है।</p>

<p>उन्होंने कहा है कि प्रदेश में भाजपा सरकार की गुटबंदी जग जाहिर है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के विकास कार्य ठप पड़े है।आज केवल उन्हीं योजनाओं के उदघाटन किये जा रहे है जो पूर्व कांग्रेस सरकार ने शुरू किये थे। बर्तमान सरकार ने अपने इन दो साल के कार्यकाल में ऐसा कोई भी विकास कार्य शुरू नही किया है,जिसे वह अपना नाम दे सकें।</p>

<p>राठौर ने पपरोला मेडिकल कॉलेज के छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि केंद्र सरकार दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज कर रही हैं तो इसी तरह से प्रदेश में भी भाजपा सरकार छात्रों पर लाठीचार्ज कर रही है।देश मे अभिब्यक्ति की आजदी पर तो प्रहार हो ही रहा है साथ ही उनकी मांगों को पुलिस की लाठियों से दवाया जा रहा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री बने उमर अब्दुल्ला

Srinagar/Agencies: नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के नेता उमर अब्दुल्ला ने आज जम्मू-कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री के…

4 hours ago

Himachal: मस्जिद कमेटी ने वक्फ बोर्ड से मांगी अवैध मंजिलें गिराने की परमिशन

Sanjauli Mosque Issue: शिमला के संजौली मस्जिद  कमेटी के अध्यक्ष मुहम्द लतीफ ने वक्फ बोर्ड…

4 hours ago

नेशनल हाईवे 07 पर दुर्घटना: ट्रक और पिकअप की टक्कर में युवक की मौत

ccident Near Surajpur: देहरादून-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे 07 पर सूरजपुर के पास एक भीषण हादसा हुआ,…

4 hours ago

शरद पूर्णिमा पर खीर बनाने की परंपरा का धार्मिक और वैज्ञानिक रहस्य

  Sharad Purnima Kheer:  हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा की रात का विशेष धार्मिक और…

5 hours ago

कुछ के लिए शानदार तो कुछ के लिए चुनौतियों भरा रहेगा आज का दिन

आज 16 अक्टूबर 2024 का राशिफल सभी राशियों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है।…

5 hours ago

Himachal: शिमला में स्क्रब टायफस से दो महिलाओं की मौत

ScrubTyphus: आईजीएमसी शिमला में स्क्रब टायफस के कारण दो और मरीजों की मौत हो गई…

16 hours ago