कांग्रेस के कुचक्र में फंस कर रुका हिमाचल का विकास: अनुराग ठाकुर

<p>हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने औद्योगिक क्षेत्र परवाणु, बद्दी, नालागढ़ और पंजाब के लुधियाना में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र निवासियों के मिलन समारोहों में क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को सराहते हुए हुए उनसे आगामी लोकसभा चुनावों में अपने मताधिकार का उपयोग कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।</p>

<p>हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के निवासियों के मिलन समारोहों को सम्बोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और हिमाचल की जयराम सरकार ने प्रदेश के औद्योगिक विकास को डबल इंजन लगाया है। अनुराग ठाकुर ने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के कुचक्र में फंसकर हिमाचल और हमीरपुर का विकास कैसे अवरुद्ध हुआ है इतिहास इसका गवाह है। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की मंजूरी 4 साल पहले हो गई थी लेकिन कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने जमीन उपलब्ध नहीं करवाई जिस वजह से मेडिकल कॉलेज शुरू करने में दिक्कतें पेश आ रही थीं। प्रदेश में भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही मात्र 5 महीने के अंदर ही इसे शुरू करवा कर एक मिसाल कायम की है।</p>

<p>अनुराग ठाकुर ने कहा कि विकास किस रफ़्तार से आगे बढ़ेगा ये जागरूक मतदाता ही तय करते हैं । हिमाचल और देश की जनता ने 2014 लोकसभा चुनावों में में केंद्र में मोदी सरकार और 2017 में प्रदेश में भाजपा सरकार चुनकर हिमाचल के विकास को डबल इंजन लगाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी&nbsp; का हिमाचल प्रदेश से विशेष लगाव है और इसलिए प्रदेश के विकास के लिए कई हज़ार करोड़ की सौग़ातें मोदी सरकार ने प्रदेश को दी हैं। हिमाचल का विशेष राज्य का दर्जा जोकि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने छीन लिया था उसे मोदी सरकार ने वापस देकर हिमाचल के हितों की रक्षा की है।</p>

Samachar First

Recent Posts

चीन के ड्रोन बार-बार भारत में घुस रहे हैं, किन्नौर के विधायक का दावा

  Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…

7 hours ago

Kangra News: राज्यपाल ने किया वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण, वीरगति प्राप्त नायक को दी श्रद्धांजलि

  Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…

7 hours ago

Himachal: हिमाचल में शिक्षा मॉडल की पुनर्स्थापना की तैयारी: रोहित ठाकुर

रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…

8 hours ago

IGMC कैंसर सेंटर उद्घाटन पर सुक्‍खू-जयराम में सियासी तकरार

  Political Tension Escalates:  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…

8 hours ago

IGMC में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन,  दो माह में लगेगी PET स्कैन मशीन

Shimla:  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…

8 hours ago

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

12 hours ago