<p>राठौर ने हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर पर भी कई ताबड़तोड़ हमले करते हुए उन्हें अपने निशाने पर रखा। राठौर ने कहा कि पढ़े-लिखे हुए अनुराग ठाकुर संसद के अंदर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते है, जो कि निंदनीय है। अनुराग ठाकुर 5 सालों में सांसद निधि का प्रयोग भी नहीं कर पाए। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को हेलिकॉप्टर वाले सीएम करार दिया है।</p>
<p>कुलदीप राठौर ने कहा कि पीएम मोदी देश में झूठ के अवतार हैं। बीजेपी ने जनता को जुमलों के सिवाए कुछ नहीं दिया। राठौर ने सांसद अनुराग ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर ने जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं किया है केवल हाई प्रोफाइल ही बने हुए है।</p>
<p> उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनावो में बीजेपी को पटकनी देगी। राठौर ने कहा कि कांग्रेस मिशन 2019 लेकर चली हुई है और अतीत को भुला कर पार्टी को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। संगठन सर्वोपरि है और व्यक्तिगत अहम बाद में है। सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनावों के लिए तैयार है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(644).png” style=”height:1040px; width:800px” /></p>
Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…
Mohali:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने उन्हें अंडर…
Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…
केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…
शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…
2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…