Follow Us:

कांग्रेस पार्टी को पड़े लाले!, लोकसभा चुनावों के लिए जुटाएगी चंदा

पी. चंद |

किसी समय में देश की सबसे बड़ी पार्टी कही जाने वाली कांग्रेस के आज ये हालात हो चुके हैं कि पार्टी को चुनावों के लिए चंदा मांगना पड़ रहा है। इस कड़ी में देश-प्रदेश में कांग्रेस एक अभियान भी चला रही है, जिसके तहत कार्यकर्ता बूथ स्तर से पार्टी का प्रचार-प्रसार करेंगे और पार्टी के लिए चंदा भी जुटाएंगे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में इस जनसंपर्क की शुरुआत की। इस दौरान सुक्खू ने कहा कि हर बूथ से अभियान के तहत हर बूथ से 22 हज़ार रुपये जुटाने का लक्ष्य है और ये अभियान 22 दिसंबर से 28 फरवरी तक चलेगा। ब्लॉक का ये पैसा जुटाकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय भेजा जाएगा, जिसे बाद में पार्टी फंड में डालकर लोकसभा चुनावों में इस्तेमाल किया जाएगा।

पार्टी के चंदे के लिए कटेगी रसीद

कांग्रेस ने बकायदा पार्टी के लिए चंदा इक्टठा करने के लिए राशि रखी है, जिसकी रसीद भी दी जाएगी। हर बूथ को तीन तरह की रसीद दी गई हैं, जिसमें पहली रसीद 100 रुपए, दूसरी 500 और तीसरी 1000 रुपए की है। बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं इच्छानुसार रसीद कटवा सकते हैं। राशि जुटाने के साथ कार्यकर्ता अपने अपने बूथ में यह भी जनता को बताएंगे कि पूर्व यूपीए सरकार के समय आरटीआईए, खाद्य सुरक्षाएं, शिक्षा और रोजगार का अधिकार दिलाए, लेकिन बीजेपी सरकार के चार साल कुछ नहीं मिला।

नोटबंदी और जीएसटी ने जनता को खून के आंसू रुलाया और महंगाई भी आसमान पर है। हर व्यक्ति का जीना दुश्बार हो गया है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस जनता को जागरूक करने का काम करेगी।