उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला है। प्रियंका ने कहा कि पता नहीं कैसे पांच साल बाद चौकीदार जागा है। वैसे चौकीदार अमीरों के लिए होते हैं गरीब किसान खुद अपने पहरेदार होते हैं। प्रियंका ने कहा कि राहुल गांधी ने नई राजनीति की शुरुआत करने के लिए यूपी भेजा है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि किसानों के नहीं बल्कि अमीरों के चौकीदार होते हैं। आज देश में किसानों को उपज का सही दाम नहीं मिल रहा है। बता दें कि रविवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के दिग्गजों ने ट्विटर पर अपने नाम के आगे ‘चौकीदार’ जोड़ा है।

आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपनी बोट यात्रा के पहले पड़ाव के रूप में दुमदुमा घाट को चुना। यहां पर उन्होंने एक सभा को संबोधित किया और आम लोगों से सीधे संवाद किया। प्रियंका ने यहां से मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय में किसानों को काफी समस्या हुई है, आज देश में बेरोजगार घूम रहे हैं।

किसानों की मदद के लिए कोई सामने नहीं आ रहा है। प्रियंका ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने उद्योगपति दोस्तों को हजारों-करोड़ रुपये दे दिए। आपको बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी 140 किलोमीटर की यात्रा में जगह-जगह इसी तरह रुकेंगी और आम लोगों से संवाद करेंगी।

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra: उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…
Himachal: हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…
मंडी में करंट लगने से युवक की मौत कुल्लू में वोल्वो बस और कार की…
Mini Marathon Held in Dharamshala: वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत आज रविवार को धर्मशाला में…
Mini Marathon Mandi: वन विभाग द्वारा 73वें वन्य सप्ताह के अंतर्गत रविवार को एक…
Ayurvedic hospital telemedicine services: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में जल्द ही टेलीमेडिसिन ओपीडी की…