Follow Us:

हॉली लॉज में पूर्व मुख्यमंत्री के घर लंच डिप्लोमेसी शुरू, नहीं पहुंचे बाली, आशा कुमारी, सुधीर शर्मा कौल सिंह ठाकुर सहित कई नेता

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष पद को लेकर मचे घमासान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज अपने निज़ी आवास हॉली लॉज में सभी नेताओं को दोपहर के भोज का न्यौता दिया है। वीरभद्र सिंह के निज़ी आवास हॉली लॉज में लंच डिप्लोमेसी शुरू हो गई है। इस भोज में जीएस बाली, कौल सिंह ठाकुर, राम लाल ठाकुर, सुखविंदर सिंह सुख्खू, आशा कुमारी, सुधीर शर्मा, हर्षवर्धन सिंह चौहान, रोहित ठाकुर,  सहित अन्य ओर भी नेता इस लंच डिप्लोमेसी में नही पहुंचे हैं। इस भोज में वीरभद्र सिंह समर्थक ही पहुंचे है। इसके अलावा कुल 9 विधायक अनुपस्थित हैं जिनमें पूर्व मंत्री धनी राम शांडिल, सुजान सिंह पठानिया,  MLAलखविंदर राणा, आशीष बुटेल, सतपाल रायजादा ऊना, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष विपल्व ठाकुर और पूर्व केंद्रीय मंत्री चंदेश कुमारी इस भोज में मौजूद नहीं हैं।

इस भोज में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, विद्या स्टोक्स, कुलदीप पठानिया भटियात, गंगू राम मुसाफ़िर, कुलदीप राठौर, विधायक जगत सिंह किन्नौर, विधायक राजेन्द्र राणा, विधायक मोहन लाल बरागटा, चेतराम मंडी, पूर्व विधायक टेक चंद डोगरा, प्रकाश चौधरी, जगजीवन पाल, संजय रत्न, विधायक सुन्दर सिंह कुल्लू, विधायक विनय कुमार रेणूका, पूर्व विधायक चंद्र कुमार, पूर्व विधायक ठाकुर सिंह भरमौरी, केवल सिंह पठानिया, राजेश धरमाणी पूर्व विधायक घुमारवीं, विधायक पवन काज , विधायक अनिरुद्ध सिंह, बडसर विधायक इंद्र दत लखनपाल, रंगीला राम राव मण्डी, अजय बहादुर सिरमौर और यशवन्त छाजटा मौजूद हैं।