Follow Us:

महेंद्र सिंह ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों पर बोला हमला, कहा- दोनों ने हमेशा आगे बढ़ने से रोका

नवनीत बत्ता |

धर्मपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ने प्रदेश के दोनों ही पूर्व मुख्यमंत्रियों का नाम लिए बगैर निशाना साधा है। IPH मंत्री ने कहा कि हमने तो सभी का पूरा साथ दिया लेकिन कुछ ने उन्हें पछाड़ने की कोशिश की और कुछ ने मारने की। लेकिन धर्मपुर की जनता ने हमेशा उनका साथ दिया । लेकिन अब जब मुख्यमंत्री मंडी का है तो हम पूरी तरह धर्मपुर की जनता के साथ जयराम ठाकुर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

महेंद्र सिंह ने जिन्होंने कि दोनों ही प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रेम कुमार धूमल के साथ काम किया है को निशाने पर लिया। मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व में रहे मुख्यमंत्री पांच वर्षों में सिर्फ एक बार धर्मपुर आते थे और जब आते थे तो मंच पर एक छोटी सी ही मांग रखने को कहते थे। लेकिन आज सीएम अपने घर का होने से धर्मपुर के विकास को नई गति मिली है। धर्मपुर जैसे छोटे से क्षेत्र में तीन मिनी सचिवालय खुले हैं और इसका श्रेय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जाता है। उन्होंने कहा कि अपना सीएम होने का यही फायदा होता है।

वहीं, जयराम ठाकुर ने महेंद्र सिंह की पूरी तरह से राजनीति से कुशल व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि आज धर्मपुर में विकास के इतने फट्टे लगे हैं कि इनको गिनना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि इलाके के लिए महेंद्र सिंह कभी शिमला में सेटिंग तो कभी दिल्ली में सेटिंग करते नजर आते हैं और अपने क्षेत्र के लिए कोई भी बड़ा प्रोजेक्ट लाने से गुरेज नहीं करते।