Follow Us:

मंडी जिला भाजपा उतरा सांसद के पक्ष में, कांग्रेस और वामदलों पर ओछी राजनीति का लगाया आरोप

बीरबल शर्मा |

भारतीय जनता पार्टी मंडी जिला ने मंडी सांसद रामस्वरूप शर्मा का बचाव करते हुए कहा है कि सांसद ने दिल्ली से जोगिंदरनगर लौटने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी की हैं। नियमों का कोई उल्लंघन नहीं किया है । भाजपा के जिला अध्यक्ष रणबीर सिंह सेन, जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी पार्षद पुष्प राज कात्यायन, जिला महामंत्री महेंद्र पाल, प्रियंता शर्मा औऱ जिला सचिव नेहा कुमारी ने जारी बयान में कहा कि रामस्वरूप शर्मा 10 मार्च को दिल्ली से जोगिंदरनगर आए और उसी समय से खुद और स्टाफ को पार्टी कार्यालय में क्वारटांइन कर रखा है।

वह दिल्ली में सक्षम अधिकारियों से जोगिंदरनगर आने की अनुमति मिलने के बाद ही अपने गृह क्षेत्र लौटे हैं। भाजपा ने कहा कि सांसद देश भर में फंसे मंडी संसदीय लोगों के पूरी सहानुभूति रखते हैं । वह ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करने की कोशिश में लगे हुए हैं। भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस और वामदल इस मामले को बेवजह उछाल कर सिर्फ ओछी राजनीति कर रहे हैं। यह भी साफ किया कि भाजपा का हर कार्यकर्ता हमेशा मर्यादा में रह कर ही काम करता है। सांसद का दायित्व होता है कि वह अपने क्षेत्र की जनता की बीच रह कर उनका दुख दर्द सुने और उसका निवारण करें।