Follow Us:

मंडी उपचुनाव: खुशाल ठाकुर ने नगवाईं तो प्रतिभा सिंह ने रामपुर में डाला वोट

|

हिमाचल प्रदेश में आज एक लोकसभा और तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह आठ बजे से ही पोलिंग बूथों पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी शनिवार सुबह 9 बजे अपने परिवार सहित मुरहाग पोलिंग बूथ पर मतदान किया। साथ ही सभी लोगों से मतदान करने की अपील की।

मुख्यमंत्री के अलावा मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने परिवार सहित गृह पोलिंग बूथ नगवाईं में मतदान किया। वहीं, मंडी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह ने भी रामपुर में वोट डाला। भरमौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक जिया लाल कपूर ने भी भरमौर में मतदान किया।

बता दें कि मंडी संसदीय सीट के लिए दोपहर 12 बजे तक 23.10 फीसदी, फतेहपुर में 22.27 फीसदी, अर्की में 24.02 फीसदी और जुब्बल-कोटखाई में 27.85 मतदान हुआ है।