Follow Us:

सांसद रामस्वरूप और विधायक ने परिवार संग डाला वोट, नवगठित पंचायत है जलपेहड़

पी. चंद |

नव गठित ग्राम पंचायत जलपेहड़ में मतदाताओं का वोटिंग के लिए खासा उत्साह देखा गया। इस दौरान बुजुर्ग महिलाओं और दिव्यांग लोगों में भी वोटिंग के लिए एक अलग जुनून देखने को मिला। पोलिंग बूथों पर कोरोना महामारी को ध्यान में रखते आशा वर्कर भी  पूरी तरह से तैनात दिखे। ये पंचायत मंडी के सांसद राम स्वरूप शर्मा की गृह पंचायत है। 

नवगठित पंचायत में कुल 5 वार्ड हैं जिसमें से वार्ड नं 4 की वार्ड सदस्यकांता देवी को निर्विरोध चुन लिया गया है। पहले चरण में आयोजित पंचायती राज चुनावों के दौरान सेरु पोलिंग बूथ में मंडी के सांसद राम स्वरूप शर्मा अपनी धर्मपत्नी चंपा शर्मा और अपने परिवार के साथ जलपेहड पंचायत में मतदान करने पहुंचे। वहीं गोलवां पंचायत में जोगिंदर नगर के विधायक प्रकाश राणा ने भी परिवार सहित लोकतंत्र के इस पर्व में भाग ले मतदान किया।