मंडी नगर निगमः किसके सर पर सजाया जाएगा ताज, मुख्यमंत्री की राय को रखा गोपनीय

<p>यूं यह तो निर्णय हो गया कि मंडी नगर निगम का पहला महापौर व उपमहापौर कौन होगा मगर इसका खुलासा मंगलवार को ही हो सकेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सोमवार को पूरा दिन मंडी में रहे। नवनिर्वाचित भाजपा के 11 पार्षदों के साथ एक निजी होटल में दोपहर का लंच भी किया, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह और संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं विधायक सुंदरनगर राकेश जमवाल भी उनके साथ रहे।&nbsp;</p>

<p>लंच के मौके पर हर पार्षद से राय ली गई, अलग अलग भी सबसे उनके मन की बात जानी गई, दावेदारों का मन भी टटोला गया, मुख्यमंत्री शाम पौने पांच बजे की फलाइट से शिमला लौट गए मगर जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह व राकेश जमवाल मंडी में भी डटे रहे। शहर भर के लोग अपने पहले महापौर व उपमहापौर का नाम जानने के लिए उत्सुक रहे, मीडिया कर्मियों व उनके कार्यालयों से भी लोग टोह लेते रहे मगर सही खुलासा नहीं हो पाया और अब बात मंगलवार पर जाकर टिक गई। यूं पूरा दिन अटकलों का दौर जारी रहा।&nbsp;</p>

<p>महापौर के लिए वीरेंद्र आर्य वार्ड नंबर 6 सन्यारड़ व नेहा बर्धन वार्ड नंबर 10 सूहड़ा के नाम सामने आते रहे मगर किसी भी अधिकारिक सूत्र या भाजपा के नेता ने इसकी पुष्टि नहीं की। अब मंगलवार को 11 बजे पार्षदों की शपथ होगी और उसके बाद ही महापौर व उपमहापौर का चुनाव होगा। बशर्तें 15 के पहले हाउस में हाजिरी तीन चौथाई हो। यदि तीन चौथाई नहीं हुए तो यह चुनाव चार दिन के लिए और लटक जाएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

5 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

6 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

6 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

7 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

8 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

8 hours ago