Follow Us:

मंडी रैली: मंच पर पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज, राहुल का इंतजार

पी. चंद |

मंडी के पड्डल मैदान में कांग्रेस की 'विकास से विजय की ओर' रैली में कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता पहुंच चुके हैं। स्टेज पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ उनके कैबिनेट के साथ विद्या स्टोक्स, जीएस बाली, कौल सिंह ठाकुर, सुधीर शर्मा, ठाकुर सिंह भरमौर और अनिल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू मौजूद हैं। स्पीकर बीबीएल बुटेल भी पहुंचे हुए हैं। इनके अलावा पार्टी की सह प्रभारी रंजीत रंजन के साथ डलहौजी से विधायक आशा कुमारी, सीपीएस राजेश धर्माणी भी मंच पर हैं।

इन नेताओं के अलावा हिमाचल कांग्रेस के दूसरे पदाधिकारी भी मैदान पर मौजूद हैं। फिलहाल सभी की नज़र राहुल गांधी की तरफ है। माना जा रहा है कि राहुल कुछ ही देर में रैली स्थल पर पहुंचने वाले हैं।