पड्डल मैदान तैयार, रैली स्थल पर 20 हजार के करीब कुर्सियां

<p>मंडी का पड्डल मैदान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली के लिए तैयार है। माना जा रहा है कि रैली स्थल पर राहुल गांधी 12 बजे करीब दस्तक दे सकते हैं। रैली स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ भी जुटनी शुरू हो गई है। रैली स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम के साथ बैठने की भी समूचित व्यवस्था की गई है।</p>

<p>पड्डल मैदान में वैसे तो एक लाख तक कि भीड़ को अपने अंदर समा लेने की क्षमता है, लेकिन जानकारी के मुताबिक यहाँ पर 20 से 22 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। उधर मोदी की रैली में 35 से 40 हज़ार कुर्सियां लगाई गई थी। एक अंदाज़े के अनुसार मोदी की रैली में 50 हज़ार से ज्यादा की भीड़ जुटी थी। कांग्रेस भी इतनी ही भीड़ जुटाने की जुगत में है। क्योंकि एक तो कांग्रेस की सरकार यहाँ पर है दूसरा इस रैली को सरकारी रैली घोषित कर रखा है। दरअसल,&nbsp; कांग्रेस अपने पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का बखान करने वाली रैली करार दे रही है।</p>

<p>ऐसे में इस रैली को लेकर लोग मोदी की रैली से तुलना भी करने रहे हैं। सभी की निगाहे इस बात पर टिकी है कि रैली में भीड़ मोदी को टक्कर देगी या नहीं…।</p>

Samachar First

Recent Posts

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

16 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

16 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

17 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

17 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में हिमकेयर में बच्चों के लिए आईसीयू सेवाएं निःशुल्क

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

17 hours ago

सीएम 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं : बिंदल

धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…

1 day ago