Follow Us:

PM बर्थडेः मनीष तिवारी ने की गंदी बात, तो दिग्गी की बधाई कम, तंज ज्यादा

समाचार फर्स्ट |

आज प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बधाईयों का तांता लगा रहा।  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और मनीष तिवारी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई तो दी, लेकिन एक ने शुभकामनाएं कम तंज कसा, तो दूसरे ने अपशब्द कहे। मनीष तिवारी ने पीएम मोदी के लिए उन्हीं शब्दों का इस्तेमाल किया, जिनका इस्तेमाल दिग्विजय सिंह पहले कर चुके थे।

मनीष तिवारी ने एक ट्वीट का रिप्लाई करते वक्त पीएम मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। ये वही शब्द थे, जिसका इस्तेमाल दिग्विजय सिंह ने कुछ दिन पहले किया था (c&%$*a) और उनकी इसके लिए काफी आलोचना हुई थी। मनीष तिवारी का ये ट्वीट लोगों का पसंद नहीं आया और यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथ लिया।

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उनके ट्वीट में शुभकामना के साथ-साथ तंज भी था। उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘‘मोदी जी को उनके जन्मदिन पर मेरी शुभकामनायें। भगवान उन्हें अपनी गलतियों को स्वीकारने और उन्हें सुधारने की सद्बुद्धि दे।’’