<p>बीएसपी प्रमुख मायावती ने अपने युवा नेता जयप्रकाश सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से हटा दिया है। जयप्रकाश सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने राहुल को विदेशी मूल का करार दिया था और पीएम पद के लिए अयोग्य बताया था। </p>
<p>जय प्रकाश ने कहा कि राहुल गांधी अपने पिता पर नहीं बल्कि अपनी मां पर गए हैं। उनका खून विदेशी है। मैं दावे के साथ कह सकता हूं राहुल गांधी कभी भारतीय राजनीति में कभी सफल नहीं हो सकते। जय प्रकाश ने आगे कहा कि गाय एक अच्छी जानवर हो सकती है, कम खाना ज्यादा दूध देने वाली हो सकती है लेकिन गाय किसी की माता नहीं हो सकती। माता वो ही हो सकती है जिसने हमें जन्म दिया।</p>
<p>मायावती ने जय प्रकाश सिंह पर कार्रवाई करते हुए उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से तत्काल हटा दिया। उन्होंने कहा कि जय प्रकाश की कही गई बातें उनकी अपनी निजी है , इसका संबंध बीएसपी से बिल्कुल नहीं है। यह बीएसपी की सोच के खिलाफ है। पार्टी ने जयप्रकाश को राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर के पद से हटा दिया। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में भी, जब तक पार्टी के साथ गठबंधन की घोषणा नहीं की जाती है, बहुजन समाज पार्टी के सदस्यों को किसी भी स्तर पर गठबंधन के बारे में कुछ भी बोलने से बचना चाहिए।</p>
Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…
शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…
UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…
Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…
Hamirpur: प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…
Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…