दिल्ली में होने वाले MCD चुनावों की तिथि में फेरबदल किया गया है। जहां चुनाव 22 अप्रैल को होने जा रहा थे, वहीं अब चुनाव 23 मार्च को होंगे। चुनाव तिथि में यह फेरबदल सीबीएसई बोर्ड की परिक्षाओं के चलते किया गया है। चुनावों की मतगणना 26 अप्रैल को होगी।
गौर रहे कि दिल्ली में होने जा रहे MCD चुनावों के चलते पहले IPL के शेड्यूल में बदलाव किया गया था। इस बदलाव के तहत 22 अप्रैल को दिल्ली में होने वाले दो IPL मैच मुंबई शिफ्ट कर दिए गए थे। अब देखना यह होगा कि चुनावों की तिथि को लेकर जो फेरबदल किया गया है उसका असर IPL शेड्यूल पर होगा या नहीं।
पहले बदलाव के दौरान 22 अप्रैल को शिफ्ट किए गए मैचों में पहला मैच मुंबई में सनराइजर्स हैदराबाद और पुणे का मैच शाम 4 बजे और दूसरा मैच दिल्ली-मुंबई के बीच शाम 8 बजे मैच होना है। वहीं दिल्ली में 6 मई को मुंबई-दिल्ली के बीच मैच होने का भी शेड्यूल में बदलाव हुआ था।।



