Follow Us:

शिंदे-सुक्खू की मीटिंग खत्म, चुनावों पर बनाई रणनीति

समाचार फर्स्ट डेस्क |

दिल्ली में हिमाचल कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे और प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू की मीटिंग खत्म हो गई है। जानकारी के मुताबिक, बैठक में दोनों नेताओं के बीच विधानसभा चुनावों पर चर्चा हुई और बीजेपी को टेकल करने की रणनीति बनाई गई। हालांकि, पार्टी नेताओं की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई।

सुक्खू के साथ शिंदे की मीटिंग के कई मायने निकल रहे हैं। यह भी माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और ऐसे में कांग्रेस में चल रही कलह को पार्टी हाईकमान खत्म कर चुनावों पर फोकस करने की कोशिश कर रहा है। मीटिंग के बाद सभी नेता कांग्रेस मुख्यालय की ओर चले गए हैं।

गौरतलब है कि वीरभद्र सिंह और सुक्खू के बीच चल रही तनातनी को लेकर वीरभद्र सिंह ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। वहीं, इसी कड़ी में बुधवार को पार्टी के कई कद्दावर नेता भी दिल्ली पहुंचे थे।