<p>दिल्ली में हिमाचल कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे और प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू की मीटिंग खत्म हो गई है। जानकारी के मुताबिक, बैठक में दोनों नेताओं के बीच विधानसभा चुनावों पर चर्चा हुई और बीजेपी को टेकल करने की रणनीति बनाई गई। हालांकि, पार्टी नेताओं की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई।</p>
<p>सुक्खू के साथ शिंदे की मीटिंग के कई मायने निकल रहे हैं। यह भी माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और ऐसे में कांग्रेस में चल रही कलह को पार्टी हाईकमान खत्म कर चुनावों पर फोकस करने की कोशिश कर रहा है। मीटिंग के बाद सभी नेता कांग्रेस मुख्यालय की ओर चले गए हैं।</p>
<p>गौरतलब है कि वीरभद्र सिंह और सुक्खू के बीच चल रही तनातनी को लेकर वीरभद्र सिंह ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। वहीं, इसी कड़ी में बुधवार को पार्टी के कई कद्दावर नेता भी दिल्ली पहुंचे थे।</p>
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के कृषि विभाग को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष-2023 के…
धर्मशाला, 03 जुलाई: जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि देहरा विधानसभा क्षेत्र…
जिला कांगड़ा के नंगलभूर में सुरक्षा बलों की वर्दी में संदिग्ध देखे जाने और एक…
देश में नई सरकार के गठन के बाद संसद के पहले ही सत्र में पहली…
हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के आगमन के साथ ही पर्यटकों की आमद में भी कमी…
हरिद्वार और गुजरात में भी हिमाचल सदन बनाए जाएंगे। दोनों ही जगह जमीन की तलाश…