<p>हिमाचल प्रदेश विधानसभा में आज चौथे दिन 25 मिनट तक नोकझोंक के बाद प्रश्नकाल शुरू हुआ। पहला प्रश्न पंचायती राज चुनावों के लिए नई पंचायतों के गठन से संबंधित पूछा गया। सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र का मामला उठाया और पंचायती राज मंत्री से पूछा कि उनके क्षेत्र में नई पंचायतें बनाने का प्रस्ताव दिया गया था। उनको मंजूरी नहीं दी गई जबकि मुख्यमंत्री के क्षेत्र में ज्यादा नई पंचायतें बनाई गई। विपक्ष के तरफ से यह भी पूछा गया कि क्या तय समय पर पंचायती राज चुनाव करवाए जाएंगे।</p>
<p>सवाल के जवाब में पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बताया कि अभी तक 325 पंचायतों का गठन कर लिया गया है। कुछ सदस्य ने नए प्रस्तावों की बात कही है। यदि संभव है तो समय की नज़ाकत को समझते हुए नई पंचायतों को बनाने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। जहां तक बात मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र की है तो वहां से जो प्रस्ताव आए उनको नई पंचायतें बनाया गया है। जहां तक पंचायती राज चुनावों की बात है तो इसके ऊपर अंतिम निर्णय चुनाव आयोग को लेना है।<br />
</p>
समाचार फर्स्ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…
सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…
Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…
Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…
Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…
Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…