पॉलिटिक्स

मंत्री के बेटे सोशल मीडिया पर दे रहे भड़काऊ सलाह, क्या प्रदेश की कानून व्यवस्था पर नहीं है भरोसा?

जयराम सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग के बेटे ने अपने फेसबुक अकाउंट से भड़काऊ पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में सलाह देते हुए लिखा गया है ‘दीपावली आ रही है पटाख़ों पर फ़िजूल खर्चा करने से अच्छा है अपने घर परिवार की सुरक्षा के लिए एक-एक तलवार या अन्य कोई भी हथियार ख़रीद ले’

लिहाजा ये पोस्ट अब मंत्री जी के बेटे के टाइमलाइन से ग़ायब है। लेकिन वायरल हुए इस पोस्ट की हर तरफ़ आलोचना हो रही है। क्या मंत्री के बेटे सुरक्षा कर्मियों व अपनी ही सरकार पर भरोसा करने से इनकार कर रहे हैं? क्या मंत्री के बेटे को अपनी ही सरकार, पुलिस, अन्य सैन्य बल या देश के कानून पर भरोसा नहीं? क्या ये संभव है कि हर कोई हथियार खरीदे या उसे लाइसेंस मिले? ऐसे ही कई सवाल है जो मंत्री के बेटे को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं।

minister son post

वहीं, दूसरी ओर दीपावली हिंदुओं का एक बड़ा पर्व है जिसकी धूम पूरे देश में देखने को मिलती है। ऐसे में क्या मंत्री के बेटे दीपावली का जश्न मनाने से ज्यादा जरूरी अपने पास हथियार रखने को बता रहे हैं। अच्छा तो ये होता कि पटाख़े न चलाने के बदले मंत्री के बेटे पर्यावरण स्वस्छ रखने जैसे संदेश देते। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ… मंत्री के बेटे सिर्फ हथियार रखने की ही बात कर रहे हैं।

समाचार फर्स्ट ने बकायदा इस संबंध में मंत्री महोदय से भी संपर्क करना चाहा लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। अब देखना ये होगा कि क्या इस पोस्ट पर मंत्री के बेटे के खिलाफ कोई कार्रवाई पार्टी या पुलिस की ओर से होती है या नहीं? इस पोस्ट की अभी तक कोई पुष्टि तक करने को तैयार नहीं।

Samachar First

Recent Posts

लोक सभाचुनाव के दृष्टिगत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनीष गर्ग ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की एक बैठक की…

32 mins ago

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

16 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

16 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

16 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

16 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

16 hours ago