वन मंत्री की चेतावनी नहीं बख्शे जाएंगे वन माफिया

प्रदेश की बीजेपी सरकार अब माफियाओं पर नकेल कसने जा रही है। राज्य के वन मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर ने कहा कि वन माफिया,खनन माफिया,शराब व नशा माफियाओं के खिलाफ आने वाले दिनों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। रविवार को गोबिंद सिंह ठाकुर ने मशोबरा की ग्राम पंचायत कोटी की फनेवट गांव में हुए बनों के अवैध कटान क्षेत्र का निरीक्षण किया।

गोबिन्द सिंह ठाकुर ने विभागीय अधिकारियों को अवैध कटान क्षेत्र की जल्द डिमार्केशन करने को कहा साथ ही वन विभाग के अधिकारियों को हाल ही में किए गए अवैध वन कटान की जांच के लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वन व पुलिस विभाग के संवेदनशील स्थानों में कार्य करने वाले साहसिक कर्मचारियों को प्रोत्साहित करेगी, ताकि समाज में अवैध कारोबारियों को पकड़वाने में स्थानीय जनता व सरकारी कर्मचारी बिना किसी भय के अपना भरपूर सहयोग दे सकें।

मंत्री ने  विभागीय अधिकारियों को अदालत में वन कटान के लम्बे समय से चल रहे मामलों का जल्द निपटारा करवाने को कहा। उन्होंने कहा कि अवैध कटान व विभिन्न माफियों की गतिविधियों पर प्रदेश सरकार कड़ी कार्यवाही अमल में लाएगी तथा आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

10 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

11 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

11 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

11 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

11 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

11 hours ago