Follow Us:

कांग्रेस का आरोप, ग़लत आंकड़े देकर जनता को गुमराह कर रहे CM

सुनील |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा केंद्र से लायी गयी राशि के बयानों पर कांग्रेस पार्टी ने पलटवार किया है। राज्य कांग्रेस महासचिव राम लाल ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर केंद्र से 6 महीनों में ही 6 हज़ार करोड़ लाने का दावा करते हैं। लेकिन, इसकी असलीयत तभी सामने आती है जब वे अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग आंकड़े देकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

रामलाल ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में ऊना में यही आंकड़ा 5100 करोड़ बताया था और एक हफ्ते बाद ही यह 6 हजार करोड़ हो गया है। रामलाल ठाकुर ने कहा कि आने वाले मानसून सत्र में बीजेपी सरकार से इस बारे में जवाब मांगा जाएगा।