Follow Us:

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, ये है मोदी का पूरा मंत्रिमंडल

समाचार फर्स्ट |

रविवार को मोदी कैबिनेट का विस्तार हुआ है। कुल 13 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। सूत्रों के मुताबिक, मोदी कैबिनेट में फेरबदल के साथ-साथ 4 मौजूदा मंत्रियों का प्रमोशन भी हुआ। मुख्तार अब्बास नकवी, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान का कद बढ़ गया है। ये सभी अब कैबिनेट मंत्री हो गए हैं।

मोदी मंत्रिमंडल के शामिल मंत्रियों के विभाग-

कैबिनेट मंत्री

धर्मेंद्र प्रधान- कौशल विकास व पेट्रोलियम मंत्रालय

पीयूष गोयल- रेल मंत्रालय

निर्मला सीतारमण- रक्षा मंत्रालय

मुख्तार अब्बास नकवी- अल्पसंख्यक मंत्रालय

सुरेश प्रभु- वाणिज्य मंत्रालय

स्मृति ईरानी- सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

 नितिन गडकरी- जल संसाधन मंत्रालय

उमा भारती- पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय

 राज्यमंत्री

शिव प्रताप शुक्ला – वित्त राज्यमंत्री

अश्विनी कुमार चौबे- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री

वीरेंद्र कुमार- महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री

अनंत कुमार हेगड़े- कौशल विकास राज्यमंत्री

राजकुमार सिंह- ऊर्जा एवं नवीकरणीय एवं अक्षय ऊर्जा मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार)

हरदीप सिंह पुरी- आवास एवं शहरी मामलों का मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार)

गजेंद्र सिंह शेखावत- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय

सत्यपाल सिंह-एचआरडी मंत्रालय

अल्फ़ोंस कन्ननथनम- पर्यटन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार)