Follow Us:

मॉनसून सत्र: वर्तमान सरकार द्वारा लाए गए 1453 उद्योगों में 10455 युवाओं को मिला रोज़गार

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र विपक्ष के हंगामे के साथ शुरू हुआ। विपक्ष की नारेबाज़ी के बीच शुरू हुए प्रश्नकाल में नाहन के भाजपा विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने उद्योग मंत्री से पूछा कि जून 2021 तक प्रदेश में कितने उद्योग स्थापित किए, कितना निवेश हुआ और कितने युवाओं को रोज़गार मिला?

जवाब में उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने बताया कि जून 2021 तक  हिमाचल में 1453 नए उद्योग स्थापित किए गए हैं। जिसमें 1228 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है। इन उधोगों से 10455 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोज़गार मिला। हिमाचल में 25 हज़ार करोड़ की इन्वेस्टमेंट पर 50 हज़ार युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है।