मानसून सत्र: चौथे दिन भी नहीं थमा विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित

<p>हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के चौथे एवं अंतिम दिन भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा और स्पीकर को कार्यवाही थोड़ी देर के लिए स्थगित करनी पड़ी। कार्यवाही शुरू होते ही शिमला के बीजेपी विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ सीबीआई ने चार्जशीट दायर की है। मुख्यमंत्री जमानत पर हैं, उसको लेकर नियम 67 स्थगन प्रस्ताव पर और गुड़िया मामले में सीबीआई ने कोर्ट को बताया है कि एसआईटी जांच में सहयोग नहीं कर रही है, इसको लेकर भी नियम 67 के तहत चर्चा मांगी। उन्होंने कहा कि पहले इस पर चर्चा की जाए उसके बाद ही विपक्ष बाकी चर्चा करेग।</p>

<p>विधानसभा अध्यक्ष ने फिर से विपक्ष की मांग को यह कह कर खारिज कर दिया कि मुख्यमंत्री पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों का मामला न्यायालय के विचाराधीन है। इसलिए इस मामले पर चर्चा नहीं हो सकती है। इसके अलावा कोटखाई गुड़िया मामला भी सीबीआई के पास है, इसलिए उस पर भी चर्चा नहीं हो सकती। लेकिन, विपक्ष ने स्पीकर एक न सुनी यहां तक कि मुख्यमंत्री भी इस पर स्पष्टीकरण देने की कोशिश करते रहे, लेकिन विपक्ष नहीं माना। इसके चलते स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी।</p>

Samachar First

Recent Posts

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

21 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

21 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

21 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

21 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में हिमकेयर में बच्चों के लिए आईसीयू सेवाएं निःशुल्क

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

21 hours ago

सीएम 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं : बिंदल

धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…

2 days ago