Follow Us:

हिमाचल: 22 अगस्त को शुरू होगा विधानसभा मानसून सत्र

पी.चंद, शिमला |

हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र 22 अगस्त से शुरू हो सकता है। जानकारी के अनुसार हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र 22 अगस्त से 25 अगस्त तक चल सकता है। विधानसभा चुनाव से पहले होने वाले मानसून सत्र से प्रदेश में राजनीतिक दिशा का निर्धारण होगा। वहीं, 4 दिन के मानसून सत्र में दो से तीन बिल पास हो सकते हैं और 100 के करीब सवाल-जवाब हो सकते हैं।  

सरकार ने मानसून सत्र का खाका राज्यपाल को भेज दिया है। जिसको सैद्धान्तिक मंजूरी भी लगभग मिल गई है। मौजूदा सरकार का ये अंतिम सत्र होगा इसलिए सत्र के हंगामेदार रहने के पूरे आसार है। इस मानसून मानसून सत्र में विपक्ष के पास पहले से ही मुद्दों की कमी नहीं है। ऐसे में विपक्ष कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेर सकता है।

विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने बताया कि हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र की तारीख लगभग तय हो चुकी है। मानसून सत्र 22 अगस्त से 25 तक चलेगा।