Follow Us:

22 अगस्त से शुरू होगा विधानसभा मानसून सत्र, अधिसूचना जारी

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 22 अगस्त को शुरू होगा। इस मानसूत्र के लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। विधानसभा चुनाव से पहले होने वाले मानसून सत्र से प्रदेश में राजनीतिक दिशा का निर्धारण होगा। वहीं, 4 दिन के मानसून सत्र में दो से तीन बिल पास हो सकते हैं।

सरकार ने मानसून सत्र का खाका राज्यपाल को भेजा था जिसमें राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने अपनी सहमति देते हुए अधिसूचना जारी कर दी है। समाचार फर्स्ट ने सबसे पहले यह खबर ब्रेक की थी कि मानसून सत्र 22 अगस्त से शुरू होने की पूरी संभावना है, लेकिन आज मंगलवार को इसपर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

बता दें कि यह मानसून सत्र मौजूदा सरकार का अंतिम सत्र होगा इसलिए सत्र के हंगामेदार रहने के पूरे आसार है। इस मानसून सत्र में विपक्ष के पास पहले से ही मुद्दों की कमी नहीं है। ऐसे में विपक्ष कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेर सकता है।